{"_id":"56eb435b4f1c1b50248b4c7f","slug":"woman-unconscious-during-heard-asaduddin-owaisi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के भाषण से बेहोश हुई सौ वर्षीय महिला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के भाषण से बेहोश हुई सौ वर्षीय महिला, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 18 Mar 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय नहीं बोलूंगा का बयान सुन एक 100 वर्षीय महिला इतनी आहत हुईं कि वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के सहयोगी के साथ काम कर चुकीं इन महिला के परिजनों ने ओवैसी के बयान को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक मामला एबीवीपी के एक नेता ने बक्सर में दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के एकडेरवा की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला सदीकन खातून ने जब टीवी पर ओवैसी को यह कहते सुना कि मेरी गर्दन पर चाकू रख दो, तो भी मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, तो वह गुस्से से बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपनी पीड़ा परिजनों को बताई। सदीकन कहती हैं कि उनकी उम्र करीब 100 साल है और वह स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के सहयोगी के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिस मुश्किल घड़ी में भारत माता को आजादी मिली है, ऐसे में स्वतंत्र भारत में भारत माता की जय बोलने का अधिकार हर भारतीय को है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे जेल में बंद कर देना चाहिए।