{"_id":"5fd292918c6f92443735c054","slug":"woman-misdeed-in-muzaffarpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 11 Dec 2020 02:56 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में एक 27 वर्षीय विवाहिता महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक ने फोन करके तीन हजार रुपये लेने के लिए पीड़िता को गांव के नहर पर बुलाया था।
विज्ञापन
जब पीड़िता नहर के पास पहुंची तो वहां पांच युवक मौजूद थे। उनमें से दो आरोपियों ने उसे झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने पर दोनों ने उसका मुंह कपडे़ से बांध दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर घटना बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस वजह से कई दिनों तक मामला दबा रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पारू थाने में पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद सब इंस्पेक्टर महताब खान ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है, इसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन