{"_id":"64a57f91a9ffc8ebcc0316a7","slug":"woman-laborer-died-due-to-lightning-during-rain-in-khagaria-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला मजदूर की मौत; बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला मजदूर की मौत; बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
Wed, 05 Jul 2023 08:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:05 PM IST
सार
पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी प्रखंड के पसराहा गांव में तेज गर्जन और बारिश एक बार फिर लोगों पर कहर बनकर टूटी है। जानकारी के अनुसार, तेज गर्जन और बारिश के दौरान खिरणी बगीचा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पसराहा गांव के वार्ड न. आठ निवासी दिवंगत अखिलेश्वर साह की पत्नी मसो रुनझुन देवी के रूप में हुई है। वहीं, तेज बरसात के साथ आसमानी बिजली ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश कुमार सिंह और पूर्व समिति सदस्य रणधीर सिंह ने बताया कि बज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना के एसआई गोपाल प्रसाद अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक महिला को दो बेटे हैं। दोनों बेटों मजीत और दिलखुश कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पसराहा गांव के ग्रामीणों ने दुख जताते हुए कहा कि महिला के पति की पहले ही मौत हो गई है। अब इस ठनका से गरीब मजदूर महिला की मौत हो जाने से दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, मुआवजे को लेकर घटना की सूचना गोगरी अंचलाधिकारी को दी गई है। पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन