फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman injured in firing in Jamui, angry villagers blocked road

Bihar: गोलीबारी में महिला घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम की, तीन थानों की पुलिस के समझाने पर भी नहीं मान रहे

Fri, 28 Apr 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Apr 2023 03:26 PM IST
सार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में हुई गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग गोखुला मोड़ के पास जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है, लेकिन ग्रामीण मान नहीं रहे।

विज्ञापन
Woman injured in firing in Jamui, angry villagers blocked road
जाम खुलवाने के लिए गु्स्साए ग्रामीणों को समझाने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में पंचायत भवन बनाने को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में कई राउंड गोली चली है। इस घटना में एक महिला हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग स्थित गोखुला मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत गोखुला फहतेपुर पंचायत के गोखुला में नए पंचायत भवन बनाने के स्थान पर जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने आए और फायरिंग करना शुरु कर दी। इसी दौरान ठाकुरबाड़ी की सीढ़ी पर बैठी गोखुला गांव निवासी विमल सिंह उर्फ बबुआ सिंह की पत्नी के हाथ में गोली लग गई। इससे वह वहीं पर गिर पड़ी। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार, चंद्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम और लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह की ओर से समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण सड़क पर ही डटे हुए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरा अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें जाम स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed