फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman gave birth to five children together in siwan in bihar

अजूबा: महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ, डॉक्टर भी हैरान

Fri, 29 Oct 2021 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 29 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

अभी तक आपने एक साथ किसी महिला द्वारा दो या तीन बच्चों को जन्म देने का मामला सुना होगा, लेकिन आज हम आपको इससे ज्यादा बच्चों के जन्म देने वाली एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। सिवान में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। खासबात है कि जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ्य हैं। 

विज्ञापन
woman gave birth to five children together in siwan in bihar
प्रतीकात्मक चित्र: नवजात शिशु

विस्तार

बिहार के सिवान जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटी और दो बेटे हैं। सिवान में इस तरह का यह पहला मामला है। जन्म के बाद जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। महिला का नाम फूलजहां खातून है। वह शहर के वार्ड नंबर 28 के इस्माइल शहिद तकिया मोहल्ला निवासी मो. झुना की पत्नी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फूलजहां की शादी गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के अरना गांव में पांच साल पहले हुई थी। इससे पहले महिला की एक चार साल की बेटी है। फूलजहां खातून का पति पहले विदेश में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही रुका है और फिलहाल वो मजदूरी करता है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर भी हैरान
ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर रीता सिन्हा ने बताया कि सिवान सदर अस्पताल में इस तरह का पहला केस सामने आया है। इसके अलावा डॉ रीता ने कहा कि उनके जीवन में भी यह पहला अनुभव है।  उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चल गया था कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे हैं। इसलिए उसका सिजेरियन किया गया।  महिला की हालत सामान्य है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वहीं, सभी बच्चे भी ठीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed