फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman died due to electrocution while charging mobile in Sitamarhi; three children orphaned

Bihar News: मोबाइल ने ली महिला की जान, एक मासूम समेत तीन बच्चे हुए अनाथ; जानें पूरा मामला

Wed, 05 Jul 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Jul 2023 07:46 PM IST
सार

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मोबाइल को फोन चार्जिंग पर लगा रही थी। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के महिला के तीन बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन
Woman died due to electrocution while charging mobile in Sitamarhi; three children orphaned
महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर बभंगामा पंचायत के गणेशपुर वार्ड नंबर 11 की है। जहां विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 28 साल की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रीगा के गणेशपुर वार्ड नंबर 11 निवासी दिवंगत इजराइल अंसारी की पत्नी नईमा खातून के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नईमा खातून अपने घर में मोबाइल को फोन चार्जिंग पर लगा रही थी। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। इससे करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मृतका नईमा खातून के पति की मौत करीब दो साल पहले हार्ट अटैक से हो गई थी। नईमा की दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी सात साल की मरीना, पांच साल की दूसरी बेटी अलीजा और एक बेटा अब्दुल रहमान जो अभी एक साल का ही है। पति की मौत के बाद नईमा खुद मजदूरी कर अपने घर को चला रही थी और अपने तीनों बच्चों का लालन-पालन कर रही थी। इसी बीच बुधवार को हुए इस हादसे ने तीनों बच्चों को अनाथ कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इस मासूम बच्चे को क्या पता कि उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। वह बार-बार अपने मम्मी की गोद में जाने के लिए जिद कर रहा था। स्थानीय लोग उसे यह बताकर ढांढस बंधा रहे थे कि मम्मी सोई है थोड़ी देर में जग जाएगी। उनके घर में सिर्फ अब एक बुजुर्ग ससुर ही बच गए हैं। अब इन तीन मासूमों का भरण-पोषण करना उस बुजुर्ग ससुर के लिए भारी मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed