फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman constable died in hospital during delivery in Arrah; Relatives accused doctors of negligence

Bihar News: प्रसव के दौरान महिला कांस्टेबल की अस्पताल में मौत; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 02 Jul 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

मृतका के पति सुजीत ने कहा कि ओटी में ले जाने के कुछ देर के बाद चिकित्सक ने हमें ऑपरेशन थिएटर के अंदर बुलाया। फिर उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी की मौत ऑपरेशन के दौरान हार्ट अटैक से हो गई है। सुजीत ने कहा कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इलाज में चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से मेरी पत्नी की मौत हुई है।

विज्ञापन
Woman constable died in hospital during delivery in Arrah; Relatives accused doctors of negligence
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में रविवार को प्रसव के दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृत महिला सिपाही के परिजनों ने इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जहां घटना के बाद से मृतका के परिजनों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित एक निजी क्लीनिक की है। मृत महिला सिपाही कैमूर जिले सोनहन थाना क्षेत्र के मुहअत गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी आभा कुमारी (28) है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आभा कुमारी आरा पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। मृतका आभा कुमारी 2015 में बिहार पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर बहाल हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग रोहतास के डिहरी में हुई। उसके बाद 2022 में उसका तबादला भोजपुर जिले में हो गया और तब से वह आरा के महाराणा प्रताप नगर में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। वहीं से वह पुलिस लाइन में ड्यूटी भी कर रही थी। आभा की शादी 10 मार्च 2018 में मुहअत गांव निवासी सुजीत के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मृतका आभा कुमारी


मृतका के पति सुजीत कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी आभा कुमारी प्रेग्नेंट थी। कल उसकी डिलीवरी का डेट पूरी हो गई थी। जब उसे दर्द होने लगा तो हम लोगों ने महावीर टोला स्थित डॉक्टर तनीमा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ प्रसव कराने के लिए आभा को ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुजीत ने कहा कि कुछ देर के बाद चिकित्सक ने हमें ऑपरेशन थिएटर के अंदर बुलाया। फिर उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी की मौत ऑपरेशन के दौरान हार्ट अटैक से हो गई है। सुजीत ने कहा कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इलाज में चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से मेरी पत्नी की मौत हुई है।


वहीं, महिला सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में कार्यरत कर्मियों के बीच सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस विभाग के कई कर्मी अस्पताल पहुंचकर आभा के परिजनों को सांत्वना दी। हालांकि मृतका के परिजनों ने थाने में चिकित्सक के खिलाफ या किसी तरह का मामला फिलहाल दर्ज नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed