फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Will not rest till Centre grants Bihar special status'

'...तो किसी को चैन से नहीं रहने दूंगा'

Mon, 16 Dec 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Mon, 16 Dec 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
Will not rest till Centre grants Bihar special status'

जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता, न खुद चैन से बैठूंगा और न ही किसी को चैन से रहने दूंगा, विशेष दर्जा लेकर ही दम लूंगा।

विज्ञापन


पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रघुराम राजन कमेटी ने जो रिपोर्ट भारत सरकार को दी है उससे बिहार सहित पिछड़े राज्यों के विशेष विकास का द्वार खुला है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को लागू करने के लिए चार से छह सप्ताह का समय काफी होता है, पर 10 सप्ताह बीतने के बाद भी केंद्र सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना एक ऐसे बिहार का निर्माण करना है जिसमें राज्य के लोगों को रोजी-रोटी के लिए अन्य प्रदेशों में नहीं जाना पड़े।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में बिहार के भाईयों एवं बहनों के साथ सबसे ज्यादा बदसलूकी होती है उस प्रदेश के नेता को भाजपा गले लगाए हुए है। उनका संकेत महाराष्ट्र में शिव सेना और भाजपा गठबंधन की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के लिए आदर्श राज्य नहीं है बल्कि गुजरात और मध्यप्रदेश उनके लिए आदर्श राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र से इसलिए गुजारिश कर रहे है क्योंकि बिहार यदि अपने बलबूते पर विकास करना भी चाहे तो उसे राष्ट्र की मुख्य धारा में आने में 25 साल लग जाएंगे।

रैली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी लोगों को अफवाहों से बचने की तथा विशेष दर्जा के लिए संकल्प लेने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed