{"_id":"6149430ab3d4b030d93090e1","slug":"wife-with-her-lover-brutally-murdered-husband-in-muzaffarpur-sikandarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की हत्या, शव को गलाने के क्रम में हो गया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की हत्या, शव को गलाने के क्रम में हो गया खुलासा
Tue, 21 Sep 2021 07:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:57 AM IST
सार
बिहार में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और फिर शरीर को टुकड़-टुकड़े कर उस पर केमिकल डालकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक महिला ने तीज के दिन कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और फिर शरीर को टुकड़-टुकड़े कर उस पर केमिकल डालकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। घटना मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र की है, जहां 30 वर्षीय राकेश की कथित तौर पर उसकी पत्नी राधा, प्रेमी सुभाष, राधा की बहन कृष्णा और उसके पति ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शव को ठिकाना लगाने के लिए महिला के प्रेमी सुभाष ने शव के कई टुकड़े कर दिए। बाद में सुभाष और राधा ने किराए के फ्लैट में शव को गलाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करने की कोशिश की। इसी दौरान यह केमिकल ब्लास्ट कर गया जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
वहीं पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर शव के बिखरे हुए टुकड़े देखे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, शव की पहचान सिकंदरपुर निवासी राकेश के रूप में हुई, जो राधा का पति था।
विज्ञापन
चूंकि मृतक राकेश बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब के धंधे में लिप्त था, इसलिए वह पुलिस के रडार पर था। इस वजह से राकेश ज्यादातर समय छिपकर इधर-उधर रहता था और पत्नी की देखभाल के लिए उसने अपने दोस्त सुभाष को लगा दिया था। इस दौरान राकेश का साथी सुभाष उसकी पत्नी की देखभाल करता था और कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गया।
कुछ दिन बाद राधा ने अपने प्रेमी के साथ, कथित तौर पर राकेश को उस रास्ते से हटाने का फैसला किया, जिसमें उसकी बहन और उसकी बहन का पति भी शामिल हो गया था। बताया जा रहा है कि राधा ने कथित तौर पर तीज के मौके पर राकेश को घर बुलाया और फिर सुभाष की मदद से उसकी हत्या कर दी।
राकेश की हत्या के बाद उसके भाई दिनेश साहनी ने राधा, उसके प्रेमी सुभाष, बहन कृष्णा और कृष्णा के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। दिनेश साहनी ने दावा किया कि उनके बड़े भाई की पत्नी के उनके सहयोगी सुभाष के साथ अवैध संबंध थे।