फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Why Bihar CM Nitish Kumar age in news : In Bihar Museum, Nitish told about end of earth due to technology

Bihar News : हम तो जाने वाले हैं न जी! सीएम नीतीश ने धरती खत्म होने की आशंका जताने के बाद क्यों कही यह बात

Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने इस महीने दूसरी बार क्यों कहा कि धरती खत्म होने वाली है? इस बार तो अपनी उम्र बताते हुए यह तक कह दिया कि वह जाने वाले हैं। उन्होंने यह  बातें नकारात्मक अंदाज में नहीं, बल्कि सीख देने के लिए कही। कैसे, समझना चाहिए।

विज्ञापन
Why Bihar CM Nitish Kumar age in news : In Bihar Museum, Nitish told about end of earth due to technology
बिहार म्यूजियम में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दार्शनिक अंदाज में कुछ बोल रहे हैं। बिहार संग्रहालय में एक कार्यक्रम के दौरान तो यह तक कह दिया- "हम तो 73वां साल में हैं। हमको क्या है! हम तो जाने ही वाले हैं न जी।" अगर सिर्फ इन तीन लाइनों की चर्चा करेंगे तो यह नकारात्मक संदेश देगा। यह भी कहा जाएगा कि इसी बात पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बड़े भाई के रूप में छोटे र्भा सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। वगैरह-वगैरह...। लेकिन, सीएम ने नकारात्मक नहीं बल्कि चेतावनी के अंदाज में यह बातें कही। उन्होंने कहा क वह चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी के लिए चीजें सुरक्षित रखी जाएं। बिहार म्यूजियम के बहाने उन्होंने एक बार फिर हिंदी-अंग्रेजी की बात की थी कि सब चीज पर जानकारी लिखी जाए। एक तरफ हिंदी लिखी जाए और दूसरी तरफ अंग्रेजी। उन्होंने नई तकनीकों से घिरती मानव जाति के विनाश की आशंका 31 जुलाई को हिंदी सेवियों को सम्मानित किए जाते समय भी मोबाइल को लेकर कही थी।

विज्ञापन


आर्ट गैलरी के रूप में जोड़ने का काम जल्द शुरु होने वाला है
सोमवार को बिहार म्यूजियम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पुरानी चीजों को याद रखने के लिए हमने बिहार म्यूजियम का निर्माण कराया है। पटना म्यूजियम का भी विस्तार कर रहे हैं। हमें पटना म्यूजियम का भी ख्याल रखना है। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में अंडरग्राउंड आर्ट गैलरी के रूप में जोड़ने का काम जल्द शुरु होने वाला है। तेजी से इस काम को पूरा करना है। इसको लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण होगा। देश में इतना लंबा अंडरग्राउंड सब-वे नहीं है। पहले इसके निर्माण पर करीब 350 करोड़ रूपये खर्च का अनुमान लगाया गया था, अगर 500 करोड़ रुपये भी खर्च होगा तो भी इसका निर्माण कराया जायेगा। अंडरग्राउंड रास्ता का निर्माण होने से बिहार म्यूजियम आने वाले लोग पटना म्यूजियम को भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखा जा रहा है, यह उचित नहीं है
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार दुनिया का सबसे पौराणिक स्थल है। आज कल हर जगह यह देखने को मिल रहा है कि हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखा जा रहा है, यह उचित नहीं है। हिंदी के साथ अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल करें ताकि अधिक से अधिक लोग चीजों को समझ सकें। बिहार म्यूजियम के मेटेनेंस का हमने पहले निर्देश दिया था। अब काफी अच्छे से इसका मेटेनेंस हो रहा है। दूसरे राज्यों एवं देशों से बिहार म्यूजियम आने वाले लोगों से उनका अनुभव जरूर जानें और उसे यहाँ प्रदर्शित करें। इससे बिहार म्यूजियम को लेकर उनके विचार सामने आयेंगे। बिहार म्यूजियम आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। मेंटेनेस का काम निरंतर एवं बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। आप सभी लोगों के हित में काम करें, हम यही चाहते हैं। नई पीढ़ी के लोगों को पुरानी बातों से अवगत कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने से संबंधित पूछे गये प्रश्न
बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस कार्यक्रम के पश्चात् के पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने से संबंधित पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से बहाल हो गई है। ये बहुत खुशी की बात है। इस तरह की उनके साथ जो घटना घटी, सबको खराब लगी थी। जब फैसला उनके पक्ष में आ गया है तो सबको खुशी है। हमलोगों के द्वारा उनके लिए बधाई है। ये बहुत अच्छा हुआ है। विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश भर की अनेक पार्टियां एकजुट होकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और इसकी शुरुआत पटना से हो चुकी है। इसके बाद अब मुंबई में बैठक होने वाली है। हम सब मिलकर इस पर आगे चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed