फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Where is the difference from whom Nitish's arrow

आखिर कहां किसको भेद रहा है नीतीश का तीर, बिहार में सियासत गरमाई

Tue, 23 Jul 2019 05:33 AM IST
Avdhesh Kumar आशीष झा, पटना
आशीष झा, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
Where is the difference from whom Nitish's arrow
नीतीश कुमार
सियासत के गलियारे में एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गयी है कि बिहार का राजनीतिक समीकरण बदलने को है। भाजपा का एक गुट जहां लगातार नीतीश कुमार पर हमले कर रहा है, गठबंधन तोड़ने की चुनौती दे रहा है। वहीं, नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाला राजद अब नीतीश को लेकर नरम है। साथ आने की जरूरत बता रहा है। ऐसे में एक बार फिर सबकी नजर नीतीश कुमार पर है। रविवार को जहां भाजपा अपने एमएलसी सच्चिदानंद राय से नीतीश विरोधी बयान देने के लिए स्पष्टीकारण मांग रही थी, वहीं नीतीश कुमार दरभंगा में राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी के घर चाय पी रहे थे। 
विज्ञापन


यह संयोग सियासत में बिना कारण नहीं बनता है। सियासी रिश्तों में आयी दरार को पाटने के लिए ही भाजपा सच्चिदानंद जैसे नेताओं पर नकेल कस रही है। इतना ही नहीं, पार्टी के सबसे बडे़ नेता सुशील मोदी मीडिया में बयान देते हैं कि राजग अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लडे़गा। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सच्चिदानंद राय से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। राय को भेजे गये कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि हाल के दिनों में विभिन्न मीडिया के माध्यमों में उनके बयान पार्टी के रूख के विपरित हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व द्वारा बार-बार समझाये जाने के बावजूद पार्टी के विरूद्ध राय के इन बयानों से पार्टी संगठन और गठबंधन की गरिमा एवं मर्यादा आहत हुई है, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। ऐसे में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आलोचक रहे राय पर हुई इस कार्रवाई को भी जानकार गठबंधन बचाने की पहल ही बता रहे हैं। यह बिहार में नीतीश की जरूरत और भाजपा की ताकत दोनों को दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश और सिद्दीकी की अकेले में आधे घंटे की मुलाकात को राबड़ी देवी गैर राजनीतिक करार दे रही हैं। कहती है सिद्दीकी के गांव में भी बाढ़ आयी है, इस वजह से नीतीश कुमार वहां गये थे। उन्होंने यह भी कहा कि राजद को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। हमारी पार्टी एकजुट है। हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की माने तो राजनीति संभावनाओं का खेल है, राजनीति में कुछ भी संभव है। 

कांग्रेस की इस पूरे मामले पर नजर है। प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा कहते हैं कि भाजपा-जदयू के नेता ही एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें इस तरह बोलने के बजाए बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करना चाहिए। दरभंगा के भाजपा सांसद को नीतीश के दौरे की जानकारी नहीं होने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। हर किसी को जानना है कि आखिर कहां किसको भेद रहा है नीतीश का तीर।

नीतीश-सिद्दीकी की मुलाकात गैर राजनीति : राबड़ी

नीतीश और सिद्दीकी की मुलाकात को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी गैर राजनीतिक करार दे रही हैं। उन्होंने कहा, सिद्दीकी के गांव में भी बाढ़ आई है, इस वजह से नीतीश वहां गए थे। 

वहीं, ‘हम’ के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कुछ भी संभव है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा कहते हैं कि भाजपा-जेडीयू के नेता एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed