फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   when nitish think about to business after to defeat in election

पत्नी से 25 हजार से लेकर चुनाव जीते थे नीतीश

Sun, 08 Nov 2015 06:03 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:03 AM IST
विज्ञापन
when nitish think about to business after to defeat in election

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1977 और 1980 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार हार से इतने टूट गए थे कि वह कोई कारोबार करने की सोचने लगे थे। यह खुलासा एक नई किताब में किया गया है।

विज्ञापन


पत्रकार संतोष सिंह द्वारा लिखित किताब ‘रूल्ड ऑर मिसरूल्ड’ में दावा किया गया है कि हरनौत सीट से 1977 और 1980 में भोला सिंह से लगातार दो हार के बाद बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी मित्र मुन्ना सरकार से कहा था, ‘ऐसे कैसे होगा, लगता है कोई बिजनेस करना होगा।’
विज्ञापन


नीतीश का परिवार उनकी विफलता से अधीर हो गया था। नीतीश की इंजीनियरिंग की डिग्री के आधार पर नौकरी का विकल्प था। इस बीच नीतीश ने अपनी पत्नी मंजू, जो कि अपने पैतृक गांव शिउदह में हाईस्कूल में सरकारी शिक्षिका थीं, से 1985 के विधानसभा चुनाव में आखिरी मौका देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हार के बाद कारोबार करने की सोचने लगे थे नीतीश

when nitish think about to business after to defeat in election

किताब में नीतीश के मित्र नरेंद्र के हवाले से कहा गया है कि नीतीश अपने राजनीतिक वजूद की लड़ाई लड़ रहे थे, इस समय हम लोग प्रतिद्वंद्वी से किसी भी तरीके से चुनाव जीतने की सोच रहे थे।

वहीं इसके लिए नीतीश की पत्नी मंजू ने अपनी बचत राशि से 20 हजार रुपये दिए थे। आखिरकार नीतीश ने 1985 का चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचने में सफल हुए।

इसके साथ ही 339 पेज की इस किताब में नीतीश के साथ ही लालू प्रसाद और सुशील कुमार मोदी के बारे में भी रोचक जानकारियां दी गई हैं, ये सभी नेता 1974 के लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed