फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Weather News: Orange alert of dense fog in these 30 districts of Bihar; No relief from cold for next two days

Bihar Weather News: बिहार के इन 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं

Tue, 21 Jan 2025 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jan 2025 08:25 AM IST
सार

पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Weather News: Orange alert of dense fog in these 30 districts of Bihar; No relief from cold for next two days
पटना और मुजफ्फरपुर में घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन दिनों से लगातार धूप निकलने के बाद मंगलवार सुबह से लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। आज ज्यादातर इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि अगले दो दिनों तक कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। ठंड से भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 23 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।लोगों से अपील है कि वो ठंड को लेकर सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

 

इधर, पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले कुछ स्थानों में में अगले तीन घंटे के दौरान घना से बहुत घना कोहरा कुहासा छाए रहने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

 

इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप यात्रा कर रहे है तो वाहन चलाते समय या किसी भी परिवहन से यात्रा करते समय सावधान रहें। दृश्यता की कमी के कारण वायुयान परिचालन प्रभावित हो सकती है। घने कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 60 मीटर से कम विजिबिलिटी हो गई है। इस कारण विमानों के परिचालन पर असर पड़ा है। पिछले 24 घंटे में को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक जोड़ी फ्लाइट्स पर कोहरे का असर दिखा। राजधानी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट से पटना पहुंची। वही कई अन्य ट्रेन भी लेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed