{"_id":"58f2d4af4f1c1bf522cf50ad","slug":"weather-department-alert-heavy-rains-may-occur-in-bihar-and-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार-बंगाल में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार-बंगाल में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 16 Apr 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार-बंगाल में भारी बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अगले 24 घंटो के दौरान आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बिजली की कड़क के बीच अंधड़ चल सकते हैं। हालांकि इन इलाकों में लोगों को सावधान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में अगले 24 घंटो में 10 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पर समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरों के बीच तटीय इलाकों में 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, लोगों को तटीय इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।