फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Water logging in many areas including Sadar Block and Sadar Police Station in Darbhanga since one month

Bihar: दरभंगा के सदर प्रखंड व सदर थाना सहित कई इलाकों में एक महीने से जल जमाव; लोगों को बीमारियां फैलने का डर

Sun, 27 Aug 2023 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 01:47 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में बारिश से हुए जल जमाव के कारण बीते एक महीने से धर्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया से सदर थाना और प्रखंड की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न है। सदर प्रखंड मुख्यालय और सदर थाना जाने वाली मुख्य सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी बह रहा है। इस वजह से इस इलाके के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Water logging in many areas including Sadar Block and Sadar Police Station in Darbhanga since one month
सदर प्रखंड व सदर थाना की मुख्य सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में बारिश के कारण हुए जल जमाव की वजह से पिछले एक महीने से धर्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया से सदर थाना और प्रखंड की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हैं। सदर प्रखंड मुख्यालय और सदर थाना जाने वाली मुख्य सड़क पानी में डूबी हुई है। सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी बह रहा है। मुख्य सड़क सहित सदर थाना परिसर और सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के पानी में डूबे रहने से यहां काम करने आने वालों के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रखंड क्षेत्र की विकास योजना को मूर्त रूप प्रखंड मुख्यालय से ही दिया जाता है। लेकिन प्रखंड मुख्यालय के पास ही मुख्य सड़क पानी में डूबी हुई है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। प्रखंड के सभी अधिकारी बीडीओ, बीपीआरओ, सीओ इस समस्या से आंख मूंदे हुए अपनी चार चक्का गाड़ी से कार्यालय पहुंच जाते हैं। लेकिन जल जमाव के कारण आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
इस इलाके के लगभग 50 हजार की आबादी वाले धरमपुर, कबीरचक, मथुरापुर और पोषरापुरा के लोगों को प्रतिदिन शहर आने के लिए इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं कि कहीं जल जमाव से डेंगू न फैल जाए, क्योंकि लगभग एक महीने से इलाके में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरचक निवासी गुंजन कुमार ने कहा कि इस इलाके में करीब एक महीने से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण घर से निकलना दुश्वार हो गया है। अब तो लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं इस गंदे पानी से इलाके में डेंगू न फैल जाए। इस बात से इलाके के लोग सहम गए हैं। उन्होंने बताया कि बगल के मुहल्ले में एक डेंगू का मरीज मिला है। समय रहते प्रशासन से गुहार लगाते हुए शीघ्र जल जमाव से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।


मथुरापुर के सुनील कुमार ने कहा कि थाना और प्रखंड कार्यालय में रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। लेकिन मुख्य सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद जिम्मेवार अधिकारी चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय तक जाने के लिए कोई रिक्शे वाला भी तैयार नहीं होता है। कई लोग लंबी दूरी तय कर रास्ता बदलकर आने-जाने को विवश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed