फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ward councilor and son went to Lucknow for treatment met with an accident

Motihari: इलाज के लिए लखनऊ गए वार्ड पार्षद और बेटे का हुआ एक्सीडेंट, बेटे की मौके पर मौत, मां की स्थिति गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 11:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 11:41 AM IST
सार

Motihari: मोतिहारी नगर निगम वार्ड नंबर 40 की वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी और उनके पुत्र ऋतु राज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें पुत्र ऋतु राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Ward councilor and son went to Lucknow for treatment met with an accident
मृतक बेटा व घायल वार्ड पार्षद मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों इलाज के क्रम में लखनऊ के पीजीआई गए हुए थे, इस दौरान दोनों डंपर की चपेट में आ गए। जिसमें पुत्र ऋतु राज की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक ऋतुराज अपनी मां वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी को लेकर हर माह इलाज कराने के लिए लखनऊ लेकर आता था। इसी दौरान कल भी ट्रेन से लखनऊ के लिए गया हुआ था, ट्रेन से उतरने के बाद वह टेंपू लेकर पीजीआई के लिए निकला, इसी दौरान जैसे ही पीजीआई के गेट पर टेंपू पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को ठोकर मार दिया, जिसमें ऋतुराज और टेंपू ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी सहित छह लोग घायल हुए हैं। हादसे में वार्ड पार्षद की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
इस दुर्घटना के बाद ऋतुराज के मोबाइल से ही घर वालों को फोन कर बताया गया कि इन दोनों का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें बेटे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed