फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Waqf Amendment Bill: RJD leader put up poster against CM Nitish Kumar: Lalu Yadav, Bihar News

Waqf Amendment Bill: लालू की पार्टी के नेता ने सीएम नीतीश के खिलाफ लगाया पोस्टर, कहा- इफ्तार देकर ठग लिया

Fri, 04 Apr 2025 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में सियासी घमासान जारी है। विपक्षी दल के नेता लगातार सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर हमला हैं। अब राजद ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ एक पोस्टर लगाकर उनपर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill: RJD leader put up poster against CM Nitish Kumar: Lalu Yadav, Bihar News
राबड़ी आवास के सामने राजद नेता ने लगाया यह पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष के नेता बिहार में सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर लगातार हमला बोल रहे हैं। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने तो पोस्टर वार शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के सामने सीएम नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें उन्हें राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के गणवेश में दिखाकर उनकी आलोचना की गई है। राजद नेता आरिफ जिलानी ने सीएम नीतीश कुमार के वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख को लेकर यह पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने ठगने का काम
राजद नेता ने लिखा कि गिरगिट रंग बदलता है। लेकिन यह तो उससे भी ज्यादा तेजी से रंग बदलने वाले निकले। राजद नेता ने आरेाप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार ने इफ्तार देकर ठगने का काम किया है। ईद में टोपी पहनकर हमलोगों को टोपी पहनाने का काम किया है। वक्फ पर धोखा दिया। एनआरसी पर भी वही किया। अब जनता सबक खिखाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले राजद सुप्रीमो ने बोला था हमला
राजद नेता के पोस्टर लगाने से पहले दिल्ली एम्स में अपना इलाज करवा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर वक्फ बिल के विरोध अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक़्फ़ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है। मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था। उन्होंने कहा कि मैं सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख़्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अड़िगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed