फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Viral video: dance with a bottle of sharab

बिहार: शराब की बोतल के साथ नाचती डांसर का वीडियो वायरल

Thu, 08 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Viral video: dance with a bottle of sharab
- फोटो : social media
बिहार में शराबबंदी का प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है और इसे लेकर कड़े कानून भी बनाए गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर छपरा जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खिरिकिया गांव में 5 दिसंबर को आई बारात का एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां डांसर नाच रही है और लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं, शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब पीने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार सरकार ने शराबबंदी को लेकर काफी सख्त कानून बनाया है, शराब की खाली बोतल मिलने पर भी कार्रवाई हो सकती है। वीडियो में दिख रहा है कि डांसर के नजदीक मौजूद लोगों को शरबबांदी और नोटबंदी से कोई फर्क नहीं पड़ा है। एक व्यक्ति शराब पी रहा है औैर पैसे उड़ा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं है कि शराब से संबंधित मामले सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं करती। उल्लेखनीय है कि नालंदा जिले में विक्की नाम के शख्स ने फेसबुक पर शराब की बोतल की तस्वीर डाली थी जिसके बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed