फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   violence in Bihar, Police incharge and two other died

बिहार में सांप्रदायिक तनाव, थाना प्रभारी समेत 3 की मौत

Thu, 19 Nov 2015 06:10 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:10 AM IST
विज्ञापन
violence in Bihar, Police incharge and two other died

बिहार के वैशाली जिले में लालगंज के अगरपुर मुहल्ले में मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है। बुधवार को दो समुदायों के बीच जारी झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, इनमें से एक थाना प्रभारी समेत दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई है, इसमें पांच वर्षीय बच्चे समेत आठ लोगों के जख्मी होने की सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने बुधवार को अपनी रांची यात्रा रद्द कर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पटना से वरिष्ठ अधिकारी और बिहार अल्पसंख्यक पुलिस (बीएमपी) समेत अन्य पैरा मिलिट्री फोर्स लालगंज के लिए रवाना हो गई हैं। लालगंज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सड़क हादसे में मरे दोनों मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा घरों को लगा दी आग

violence in Bihar, Police incharge and two other died

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब मंगलवार को लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर जीए स्कूल के पास एक अनियंत्रित पिकअप राजेद्र शर्मा के घर में घुस गई। इसमें 65 वर्षीय राजेंद्र चौधरी और उसकी छह माह की पोती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक दूसरे समुदाय का था इससे घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।

इसके बाद वैन चालक के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह तक करीब दो दर्जन से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया गया। बुधवार की सुबह कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिससे दो बच्चे घायल हो गए।

पुलिस फायरिंग के बाद सैकड़ों की संख्या में जमा उपद्रवियों ने पुलिस पर जबर्दस्त पथराव किया। जिसमेें तीन पुलिस कर्मी समेत कई घायल हो गए, बाद में घायलों में से एक थाना इंचार्ज समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed