{"_id":"58e612a64f1c1b084a5b4eca","slug":"villagers-wants-to-be-renamed-village-name-on-cm-yogi-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के मुस्लिम बहुल गांव का नाम रखा CM योगी के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के मुस्लिम बहुल गांव का नाम रखा CM योगी के नाम पर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ग्राम का बैनर
- फोटो : ht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर बिहार में एक गांव का नाम रखा गया है। गांव का नाम केलाबरी फुलवरिया है जो पुर्णिया जिले के कस्बा पुलिस स्टेशन के अंर्तगत मोहनिया पंचायत में आता है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम इस गांव का नाम 'योगी आदित्यनाथ ग्राम' रखा गया है। पुर्णिया से लगभग 15 किलोमीटक दूर केलाबरी फुलवरिया कस्बा ब्लॉक का मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें गांव में एक मंदिर बनाने का संकल्प लिया। वहीं, ग्रामीणों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर गांव का नाम रखने का प्रस्ताव रखा। जिसमें गांव के सब लोगों ने इस पर सहमति जताई। इसके लिए ग्रामीणों ने पेटिशन पर हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव का नाम बदलने में कोई गलत बात नहीं है। योगी जी अच्छे और इमानदार नेता हैं। वो यूपी में अच्छे काम कर रहे हैं। इसलिए उनके नाम पर गांव का नाम रखने में कोई दिक्कत की बात नहीं है।