फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers shot a retired soldier over land dispute while went to defecate in field in Bhojpur

Bihar: शौच करने गए रिटायर्ड फौजी को गांव के लोगों ने इस कारण मार दी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 14 Oct 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Oct 2023 03:32 PM IST
सार

Bihar Police: भोजपुर में सुबह खेत में गए एक रिटार्ड फौजी को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Villagers shot a retired soldier over land dispute while went to defecate in field in Bhojpur
अस्पताल पहुंचे घायल व्यक्ति के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को नाजुक हालात में सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना गजराजगंज ओपी के चौरसनी गांव की है। वहीं, घायल की पहचान चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह के बेटे रामाधार सिंह (60) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामाधार सिंह गांव के खेत में अहले सुबह शौच के लिए गए थे। जहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाश उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इधर, गोली लगने से रामाधार सिंह घायल होकर गिर पड़े। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामाधार सिंह के पेट के बीचो-बीच गोली लगी है। उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल के भतीजे मुनि लाल ने बताया कि चाचा शौच करने गए थे। उधर ही गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी। उसने बताया कि पिछले एक साल से गांव के लोगों से ही जमीन विवाद चला आ रहा है। उसी मामले को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। भतीजे ने बताया कि चाचा 2002 में रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed