{"_id":"625303fc21caf11b05210041","slug":"villagers-beat-up-husband-accused-of-killing-wife-in-begusarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हत्यारे पति को गांव वालों ने लाठी-डंडों से पीटा, पत्नी को गोली मारकर हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: हत्यारे पति को गांव वालों ने लाठी-डंडों से पीटा, पत्नी को गोली मारकर हो गया था फरार
Sun, 10 Apr 2022 09:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:51 PM IST
सार
रविवार को ग्रामीणों ने आरोपी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर रेलवे गुमटी के पास धर दबोचा। वहां लोगों ने उसकी लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से खूब धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
बेगूसराय में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक सनकी पति को गांव वालों ने पकड़कर रविवार को उसकी जमकर धुनाई कर दी। नाराज गांव वालों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद हत्यारे पति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने बीते 11 मार्च को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। वहीं पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस के धता बता देता।
विज्ञापन
घटना जिले के लाखों सहायक थाना क्षेत्र के लालू नगर की बताई जा रही है। 11 मार्च को वहां रहने वाले उजागर साह ने अपनी पत्नी निभा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसने अपने बच्चों की हत्या करने का भी प्रयास किया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस भी उसकी तलाश में लग गई थी। साथ ही, घटना से नाराज गांव वाले भी उसे हर जगह तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को ग्रामीणों ने आरोपी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर रेलवे गुमटी के पास धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने उसकी लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से खूब धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस दौरान उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।