{"_id":"620e5e8896aa267fe70b8e25","slug":"villagers-attacked-police-team-in-gaya-10-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: गया में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, 10 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: गया में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, 10 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गया
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
सार
बिहार के गया में पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
गया पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया में पुलिस पर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 15 फरवरी की है। आज यानी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने गिरफ्तारी की सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम मोरहर नदी के बालू घाट के सीमांकन के लिए आढ़तपुर गांव गई थी। वहां 100-150 की संख्या में ग्रामीणों ने अधिकारियों का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, रेत इकट्ठा करने के लिए आवंटित किए गए निविदाकारों के काम को भी बाधित किया गया था। इसकी शिकायत के बाद डीएम ने सीमांकन (रेत इकट्ठा करने के लिए) करने का आदेश दिया। जब प्रशासन की टीम सीमांकन के लिए पहुंची, तो असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों को उकसाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने टीम पर पथराव किया। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने आगे कहा कि ग्रामीणों के हमले के जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इस मामले में 10 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा अगर किसी को सीमांकन पर आपत्ति है, तो उन्हें हमला करने के बजाय उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
दूसरी ओर एक ग्रामीण ने बताया कि घटना से पहले रेत माफिया पुंज शर्मा का गिरोह प्रशासन के साथ पहुंचे थे और वह रेत की खुदाई के लिए सीमांकन करने लगे। जब हमने अपनी बात रखने की कोशिश की तो उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए।