{"_id":"63567a1e76fc1b71cd0ec1dc","slug":"veteran-cpi-leader-kedar-nath-pandey-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedar Nath Pandey Dies: वयोवृद्ध भाकपा नेता केदार नाथ पांडे का निधन, नीतीश-तेजस्वी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedar Nath Pandey Dies: वयोवृद्ध भाकपा नेता केदार नाथ पांडे का निधन, नीतीश-तेजस्वी ने जताया शोक
Mon, 24 Oct 2022 05:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:12 PM IST
सार
राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Kedar Nath Pandey
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वयोवृद्ध भाकपा नेता और बिहार विधान परिषद के चार बार के सदस्य केदार नाथ पांडे का सोमवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय पांडे ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में तड़के अंतिम सांस ली, जहां उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद भर्ती कराया गया था। राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया, जो 2002 से उच्च सदन के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
विज्ञापन
पांडे 1992 से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव भी थे और सक्रिय रूप से इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से जुड़े थे। भाकपा की राज्य इकाई ने एक बयान में कहा कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन