फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   upendra kushwaha will decide on coalition after meeting Rahul Gandhi

राहुल गांधी से मिलकर ही करेंगे गठबंधन का फैसला, 10 को हो सकती है मुलाकात

Thu, 06 Dec 2018 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Thu, 06 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
upendra kushwaha will decide on coalition after meeting Rahul Gandhi
Upendra Kushwaha
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मोतिहारी अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सरकार पर तो खूब हमले किए लेकिन एनडीए में रहने या अलग होने पर तस्वीर साफ नहीं की। कुशवाहा ने ऐसा कोई एलान नहीं किया, जिसकी राजनीति गलियारों में उम्मीद की जा रही थी। कहा जा रहा है कि एनडीए में रहने या बाहर जाने पर अंतिम फैसला अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद लिया जा सकता है।
विज्ञापन

 
10 दिसंबर को राहुल गांधी से उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के बाद ही वे केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। वैसे इस मसले पर उपेंद्र कुशवाहा ने बस इतना कहा कि मैं किससे मिलूं यह कोई और तय नहीं कर सकता है। किसी से भी मिलने के लिए मुझे किसी से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो उपेंद्र कुशवाहा अब शरद यादव की पार्टी के साथ विलय करके कांग्रेस के साथ नए सिरे से गठबंधन पर बात करने की कोशिश में हैं। वैसे कुशवाहा का हर दांव खाली जा रहा है, ऐसे में राहुल से मुलाकात के बाद भी कोई नतीजा निकलेगा यह देखने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed