{"_id":"5bb7d073867a553539527e07","slug":"upendra-kushwaha-talked-on-poverty-wearing-gold-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने का मुकुट पहनकर कुशवाहा ने की गरीबी की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का मुकुट पहनकर कुशवाहा ने की गरीबी की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का हाजीपुर में दलित, महादलित, अतिपिछड़ा अधिकार जिला सम्मेलन आ आयोजन किया। सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोने का मुकुट पहन कर मजदूरों और गरीबी की बात की। सम्मेलन में आए दलित कुशवाहा के लिए सोने का मुकुट लेकर आए थे। कुशवाहा ने भी मुकुट पहनने में कोई संकोच नहीं किया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा गुजरात में बिहारी मजदूरों के साथ जो हुआ उस घटना की हम निंदा करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को गुजरात के मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर बात करनी चाहिए। बिहार का यह दुर्भाग्य है कि यहां के लोगों को दूसरे प्रदेश में मजबूरन मजदूरी करने जाना पड़ता है। कुशवाहा ने कहा कि वह कहीं जाने वाले नहीं है, लेकिन सच बोलने में परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन