नेहा का यूपी में का बा..पार्ट-2: रेप-अपहरण नेता जी के जाहिर मिजाज बा... इ हे रामराज बा..., आलोचकों को दिया जवाब- भोट देहब तोहके त सवाल पूछब केसे...?
नेहा ने यूपी में का बा....पार्ट 2 गाने में आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर आपको कुर्सी पर बिठाया है, वोट दिया है तो सवाल भी आप से ही किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन के गाने 'यूपी में सब बा' के बाद बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा..' ने भी तहलका मचा कर रख दिया है। नेहा अब इस गाने का पार्ट-2 भी लेकर आई हैं, जिसे उन्होंने मंगलवार को लांच कर दिया है। इससे पहले नेहा ने यूपी में का बा..पार्ट-1 गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इस गाने की वजह से नेहा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। यह बात नेहा सिंह राठौर ने खुद लाइव आकर बताई है।
पार्ट-2 में और आक्रामक हुईं नेहा
अक्सर अपने चुटीले और व्यंगात्मक अंदाज के लिए सुनी जाने वाली नेहा, यूपी में का बा..पार्ट-2 में और भी ज्यादा आक्रामक नजर आ रही हैं। पहले पार्ट के बाद लोग उनसे सवाल कर रहे थे कि सिर्फ योग सरकार से ही सवाल क्यों पूछ रही हैं। इसका जवान नेहा पार्ट-2 में देती हैं। वह गाती हैं- 'भोट देहब तोहके त सवाल पूछब केसे, साच बतिया काही ला त मर्चा काले लेसे...यूपी मे का बा...'
पार्ट-2 में किसानों और दागी नेताओं का जिक्र
नेहा ने पार्ट-2 में किसानों के मुद्दे व दागी नेताओं का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या यही रामराज्य है। वह गाती हैं- 'खेती के पूंजी जर गइलें, गन्ना सब संढ़वां चर गइलें, भर सिवाने हुल-हुल भईसा लखे दांत बा.. यूपी में का बा...कुल के दीपक हर दल में है ऐसन कारामत बा...नेता नगरी के असली चिट्ठा अबकी खुलत जात बा... रेप अपहरण नेता जी के जाहिर मिजाज बा... का हो भैया, का हो बहनी इ हे रामराज बा... होटल से खाना मंगवा के घुरहू घरे खाले, घुरहू के पसीना महकत रहे कहे में ना जला ले.... यूपी में का बा।'
यू पी में का बा..! Part 2#नेहासिंहराठौर #UPMEKABA #UPELECTION2022#विधानसभाचुनाव2022 https://t.co/VooW2l9hyG pic.twitter.com/S1zp5ooLeg
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) January 25, 2022