फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unknown Youth Body Found Floating in Temple Pond Bicycle and Bag Recovered

Bihar: कालीबाग मंदिर के पोखर में तैरता मिला युवक का शव, साइकिल और बैग बरामद; पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 11:00 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 11:00 AM IST
सार

बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से एक साइकिल और बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

विज्ञापन
Unknown Youth Body Found Floating in Temple Pond Bicycle and Bag Recovered
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर के पोखर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पोखर में शव देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह मंदिर परिसर स्थित पोखर में एक युवक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल कालीबाग थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन


साइकिल और बैग से मिले अहम सुराग
प्रारंभिक जांच के दौरान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ। हालांकि, इन सामानों से मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किस क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: एयरपोर्ट पर दो विमानों में खराबी, इंडिगो ने 20 मिनट हवा में काटे चक्कर; पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग


पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है। साथ ही युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका फोटो और उपलब्ध विवरण सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जा रहा है। कालीबाग थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed