{"_id":"63f5e8ff464a07befe0ede77","slug":"unknown-thieves-broke-lock-of-house-and-beat-up-landlord-looted-goods-worth-lakhs-including-cash-in-nalanda-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda Crime: घर का ताला तोड़कर मकान मालिक से मारपीट की, अज्ञात चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda Crime: घर का ताला तोड़कर मकान मालिक से मारपीट की, अज्ञात चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों का सामान
Wed, 22 Feb 2023 10:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:12 PM IST
सार
पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि देर रात हम लोग सो रहे थे। उसी वक्त हथियारबंद बदमाश घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी करने लगे।मकान मालिक के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों से मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी और लूट के बाद घर का हाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में मंगलवार की देर रात हिलसा थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट की घटना सामने आई। बजरंग बाग मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर पहले तो मकान मालिक के साथ मारपीट की। फिर नकदी सहित लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। डकैती और मारपीट की इस घटना में मकान मालिक महेंद्र प्रसाद (60) और उनके पुत्र कुंदन कुमार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल कुंदन कुमार ने बताया कि देर रात हम दोनों पिता-पुत्र अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। उसी बीच हथियारबंद बदमाशों ने मोहल्ले के आसपास के मकानों में बाहर से कुंडी लगा दी। फिर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी करने लगे। मकान के मालिक ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने पहले पिता महेंद्र प्रसाद को पीटा, फिर बेटे कुंदन को भी पीटा। पिटाई से बाप-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर हिलसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जख्मी लोगों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।