{"_id":"5bb0f325867a557f015d2f98","slug":"union-minister-ashwani-chaubey-said-rahul-gandhi-can-understand-that-modi-is-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल जान लें पीएम मोदी आसमान हैं, ऊपर मुंह कर थूकने के बाद अपना सर देख लें थूक कहां गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल जान लें पीएम मोदी आसमान हैं, ऊपर मुंह कर थूकने के बाद अपना सर देख लें थूक कहां गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। चौबे ने कहा कि मोदी पर टिप्पणी करने वाले पहले राहुल गांधी ये जान लें कि मोदी आसमान हैं और अगर कोई आसमान पर थूक फेंकने की कोशिश करेगा तो उसे पहले अपना सिर देखने की जरूरत है कि वो थूक कहां गिर रहा है।
विज्ञापन
चौबे ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा कि पुलिस को और ज्यादा मुस्तैद होने की जरूरत है। सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी है फिर भी आपराधिक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और दुखी करने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नीतीश सरकार बहुत जल्द अपराधियों पर लगाम लगाएगी।
विज्ञापन
चौबे ने सवर्णों पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ काला झंडा दिखाए जाने पर कहा कि जो लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे उन पर लाठियां चलाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि देश में लागू एससी-एससी एक्ट का किसी भी हालत में दुरुपयोग नहीं होगा और कुछ लोग इस एक्ट को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन