{"_id":"630d1c636d13f7538e2e2fa8","slug":"union-home-minister-amit-shah-will-two-days-visit-to-bihar-on-23-24-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गृहमंत्री शाह सीमांचल से शुरू करेंगे नीतीश-तेजस्वी की घेराबंदी, 23-24 सितंबर को करेंगे बिहार का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गृहमंत्री शाह सीमांचल से शुरू करेंगे नीतीश-तेजस्वी की घेराबंदी, 23-24 सितंबर को करेंगे बिहार का दौरा
Tue, 30 Aug 2022 01:36 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:36 AM IST
सार
गृहमंत्री शाह 23 और 24 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज में जनसभाओं के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। मुस्लिमों की प्रभावशाली और निर्णायक स्थिति वाला सीमांचल भाजपा का प्रभाव वाला क्षेत्र रहा है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23-24 सितंबर को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। जदयू के पाला बदलकर राजद के साथ सरकार गठन के बाद यह शाह का पहला राज्य का दौरा होगा। उन्होंने महागठबंधन सरकार को घेरने की मुहिम की शुरुआत के लिए सीमांचल को चुना है। उनके इस दौरे से पहले पार्टी राज्य में नया अध्यक्ष और दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान कर देगी।
विज्ञापन
शाह 23 और 24 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज में जनसभाओं के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। मुस्लिमों की प्रभावशाली और निर्णायक स्थिति वाला सीमांचल भाजपा का प्रभाव वाला क्षेत्र रहा है। भाजपा को यहां के हर विधानसभा क्षेत्र में ध्रुवीकरण का लाभ मिला है। हालांकि बीते लोकसभा चुनाव में सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज की तीनों सीटें भाजपा ने अपनी सहयोगी जदयू को दी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। अगले 15 दिनों तक भाजपा सेवा सप्ताह मनाएगी। कार्यकर्ता इस दौरान पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने पहुंचेंगे। इसी दौरान शाह सीमांचल का दौरा करेंगे। वह बैठकों के जरिए एक बार फिर भाजपा का इस क्षेत्र में वर्चस्व कायम करेंगे।
विज्ञापन
वहीं पार्टी को जल्द ही नए अध्यक्ष के साथ विधानसभा और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करना है। पार्टी की रणनीति अति पिछड़ा, दलित और अगड़ा का समीकरण बनाने की है। ऐसे में ये तीनों पद इन्हीं तीन वर्गों के नेताओं को देने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संभवत: अगले महीने के पहले सप्ताह में तीनों ही पदों के लिए नाम तय कर लिए जाएंगे।