फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unidentified people shot a young man who was going to do decoration work in Muzaffarpur

Muzaffarpur: डेकोरेशन का काम करने जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, एक दिन पहले लौटा था दिल्ली से

Wed, 22 Feb 2023 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Feb 2023 10:07 PM IST
सार

घायल युवक के साथी ने बताया कि विकास एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। वह फर्नीचर बनाने और डेकोरेशन का काम करता है। दोनों युवक काम के सिलसिले में नरौली जा रहे थे। नरौली के पास ही अज्ञात बदमाशों ने विकास को गोली मार दी।

विज्ञापन
Unidentified people shot a young man who was going to do decoration work in Muzaffarpur
अस्पताल में भर्ती घायल युवक विकास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली में अज्ञात आरोपियों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी है। घटना के वक्त वह डेकोरेशन का काम करने जा रहा था। गोली उसके मुंह के पास जबरे में लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले की जानकारी मुसहरी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल युवक मुसहरी थाना क्षेत्र दरधा महाम्मदपुर का रहने वाला विकास कुमार है। घटना के बाद उसके परिजन परेशान हैं।

घायल युवक के साथी अजय कुमार ने बताया कि विकास एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। वह फर्नीचर बनाने का काम करता है। साथ ही डेकोरेशन का भी काम करता है। अजय को डेकोरेशन का काम मिला था। विकास ने भी काम करने की इच्छा जताई थी। दोनों एक साथ बाइक से नरौली पहुंचे थे। नरौली के पास वह रुक गया। अजय बाइक देने चला गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विकास को गोली मार दी। उसके जबड़े में गोली लगी थी। इसके बाद उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


घायल युवक के परिजनों का कहना है कि विकास की किसी से दुश्मनी नहीं है। वो तो कई सालों से बाहर रहता है। दिल्ली से आया ही था। उसे गोली क्यों मारी गई है, उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुसहरी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से युवक के बारे में जानकारी ली गई है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed