{"_id":"64883c49775f4d7458097abf","slug":"uncontrolled-truck-crushed-three-people-riding-a-bike-in-sitamarhi-three-people-including-minor-died-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला; नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला; नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत
Tue, 13 Jun 2023 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:22 PM IST
सार
सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के छतौना गांव से तीन लोग एक ही बाइक से अपने घर भटौलिया लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक नाबालिग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के परसौनी रीगा पथ स्थित परशुरामपुर चौकी की है। जहां मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार तीनों को कुचल दिया। तीनों लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले तीनों आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के छतौना गांव से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर भटौलिया लौट रहे थे। इसी बीच परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक नाबालिग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को जब्त कर लिया गया। हालांकि इस दौरान ड्राइवर और खलासी चकमा देकर घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए पहले पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। फिर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। इधर, गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उन दोनों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। फिर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में नाबालिग की उम्र करीब 10 साल, दूसरे की 40 साल और एक 58 साल के आसपास के बुजुर्ग शामिल हैं। पुलिस फिलहाल तीनों के परिजनों का सदर अस्पताल में इंतजार कर रही है।