फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uncle and cousin murdered a young man with bricks in Darbhanga

बिहार: दरभंगा में युवक की ईंट-पत्थर मारकर हत्या, चाचा और भाई बने काल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Mon, 11 Apr 2022 03:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 03:32 AM IST
सार

युवक की मौत के बाद परिजनों ने कमतौल में कदम चौक के पास जाले-बिठौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Uncle and cousin murdered a young man with bricks in Darbhanga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में 35 साल के एक युवक की उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने  ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी। चाचा का परिवार मृतक के घर के बगल में ही रहता है।  उनके साथ परिवार का विवाद पहले से ही चल रहा था वहीं सुबह पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। इस खूनी विवाद में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ परिजनों ने की नारेबाजी
स्थानीयों के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। घटना के बाद एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने कमतौल में कदम चौक के पास जाले-बिठौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक पक्ष का कहना है इस विवाद को लेकर थाना में जानकार दी गई थी। लेकिन उन्होंने इसका समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर कराया पोस्टमार्टम
मामला बिगड़ता देख अंचलाधिकारी राकेश कुमार और जाले थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मांग पर डीएसपी केएन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सख्त कार्रवाई के लिए आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर पक्ष के दो महिला के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

ये है पूरा मामला
दरभंगा के जाले के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के रहने वाले महेश प्रसाद ठाकुर उर्फ भोला ठाकुर बालू, गिट्टी, सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। भोला ठाकुर के दो बेटे हैं, एक राजीव रंजन ठाकुर और दूसरा चंदन। वहीं उनके भाई उमेश ठाकुर का घर बगल में ही है। 

कुछ महीने से उमेश ठाकुर और उनके परिवार वाले मवेशी को नहलाते हैं इस कारण सड़क पर कीचड़ हो जाता है। इस कारण दोनों पक्षों में झड़प भी हुई थी। इस बार विवाद में चाचा व चचेरे भाइयों ने अपने घर के महिलाओं के साथ मिलकर भोला ठाकुर के परिवार पर ईंट-पत्थर, डंडे से हमला कर  दिया। इस खूनी विवाद में भोला ठाकुर के दूसरे बेटे चंदन की मौत हो गई।

भोला ठाकुर ने बताया कि पानी को लेकर चल रहे विवाद के आड़ में उनके पुत्र की हत्या की गई है। लेकिन हत्या का कारण कुछ और भी हो सकता है। मृतक 35 वर्षीय चंदन कुमार की दो बेटियां हैं। वहीं पुलिस का कहना है इस हत्या में सभी शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


एक लड़की के साथ दुष्कर्म
एसपी बगहा किरण गोरख जाधव ने कहा कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली। पंचायत में मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, इस संदर्भ में महिला थाना में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था। जिसके चलते महिला थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। मामले में आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed