फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uday narayan choudhary makes a u turn says centre not nitish govt ignoring dalits

दलितों के लिए नीति बयान पर उदय नारायण का यू-टर्न!

Thu, 02 Nov 2017 09:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
uday narayan choudhary makes a u turn says centre not nitish govt ignoring dalits
उदय नारायण चौधरी - फोटो : ANI
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने गुरूवार को 'दलितों' के लिए नीति पर दिए अपने पहले के बयान से यू-टर्न मार दिया। उन्होंने कहा कि हाशिये पर जी रहे लोगों की अनदेखी बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बल्कि केंद्र सरकार कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार सरकार के पास दलितों के उत्थान के लिए ना तो कोई नीति है और ना ही कोई मंशा।
विज्ञापन


न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चौधरी ने सफाई दी कि नीतीश कुमार कभी भी सवालों के दायरे में नहीं थे क्योंकि कोटा बढ़ाने या घटने के लिए वे ज़िम्मेदार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने एएनआई से कहा, "सवाल कभी भी नीतीश कुमार के बारे में नहीं था। वे हमारे नेता हैं और नेता रहेंगे। मैं संविधान के दायरे में बात करूंगा। नीतीश क्या करेंगे? पदोन्नति में दिए जाने वाले आरक्षण को रद्द किए जाने पर नीतीश क्या कर सकते हैं? इस बारे में केंद्र सरकार को कोई बिल पास करना चाहिए था।" 

"पदोन्नति में आरक्षण रद्द करना बहुत बड़ा धक्का"

uday narayan choudhary makes a u turn says centre not nitish govt ignoring dalits
nitish
जदयू नेता चौधरी ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण रद्द करना दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा तबकों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। 

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार गरीबों के उत्थान, पिछड़े वर्गों के अधिकारों, कुपोषण जैसे बड़े मुद्दों से भटक गई है और गौ रक्षा और राम मंदिर में व्यस्त है।" 

चौधरी से ये पूछा गया कि जब नीतीश सरकार में थे तब उन्होंने ये मुद्दा कभी नहीं उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि वे एक संवैधानिक पद थे और तब ऐसी बातें नहीं कह सकते थे। 

उन्होंने कहा, "छात्रवृत्ति का प्रावधान हाल में हटाया गया है तो ये मुद्दा मैं पहले क्यों उठाता।" 

रिपोर्ट के मुताबिक चौधरी ने कहा था कि नीतीश कुमार का "ध्यान अब दलित उत्थान पर केंद्रित नहीं है", और चेताया था कि बीजेपी उनके साथ "खराब व्यवहार" जारी रखेगी।

इससे पहले सोमवार को चौधरी और जदयू महासचिव श्याम रजक ने राज्य में आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग का विरोध किया था। 

उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार पदोन्नति में आरक्षण को ख़त्म और साथ ही अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए क्रीमी लेयर को शामिल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed