फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths riding a bike were shot in a mutual enmity in Motihari; One young man is in critical condition

Bihar Crime: आपसी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों पर चली गोली; एक युवक की हालत नाजुक, एक घायल

Sat, 02 Sep 2023 12:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

Bihar Police: घायल युवक के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि हम घर पर खाना खा रहे थे। इसी बीच दीनू आया कि भइया को गोली मार दी गई है। हम लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां श्याम खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहां से उसे बाइक पर ही लाद कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। रास्ते में 112 की गाड़ी मिली, जिस पर लाद कर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां श्याम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Two youths riding a bike were shot in a mutual enmity in Motihari; One young man is in critical condition
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में आपसी रंजिश में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार एक युवक को सीने में गोली लगी है। वहीं, दूसरे को आंख को छूते हुए निकल गई है। दोनों घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। गोली लगने से एक घायल युवक श्याम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त श्याम और उसका दोस्त कुणाल सिंह बाइक से जा रहे थे। कुणाल सिंह ने बताया कि वे श्याम के साथ बाइक से पतौरा से अपने घर बस्तपुर जा रहे थे। श्याम बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। इसी बीच दोनो गांव के बीच पातर है, दोनों तरफ गन्ने का खेत है। पुलिया के आसपास 10 से 12 आदमी थे, जिनमें से दो-तीन को पहचान रहे हैं। उन लोगों ने धड़ाधड़ गोली चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुणाल ने आगे बताया कि अमन कुमार और प्रियांशु कुमार दोनों आदमी गोली चला रहे थे। बाकी लोग पीछे था। उन्हें हम लोग नहीं पहचान सके हैं। क्योंकि अंधेरा था। गोली चली तो हम लोग बाइक से गिर गए। फिर में गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। वहीं, श्याम कुमार भागने लगा। फिर उसको खदेड़ कर गोली मारी है। कैसे, क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया। जब चिल्लाने लगे तो गांव के बहुत से लोग आ गए। उसी समय सभी हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुणाल ने बताया कि पहले से विवाद था, जिसे लेकर हम लोग आज सुलह नामा लगाने के लिए कोर्ट में गए थे। उसका सारा कागज-पत्र का काम हो गया था। कल उसका सुलहनामा लगने वाला था। हमने बोला भी कि तुम लोग के केस का सुलहनामा लगा रहे हैं, गोली मत चलाओ। तब तक वे गोली चलाने लगे। पहले से भी धमकी मिल रही थी। प्रशासन को भी बताया था। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। कुणाल की दुकान से 100 मीटर पहले गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

कुणाल सिंह के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि हम घर पर खाना खा रहे थे। इसी बीच दीनू आया कि भइया को गोली मार दी गई है। हम लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां श्याम खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहां से उसे बाइक पर ही लाद कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। रास्ते में 112 की गाड़ी मिली, जिस पर लाद कर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां श्याम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटनास्थल की जांच की। हालांकि वहां से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ। वहां पर केवल खून के दाग मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed