{"_id":"5b700eb842c7920c2b775e77","slug":"two-women-dead-in-suspected-circumstances-in-ashara-shelter-home-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार का एक और शेल्टर होम विवादों में, दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार का एक और शेल्टर होम विवादों में, दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को बीते अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि बिहार के एक और शेल्टर होम में एक बड़ी घटना हो गई है। दरअसल, पटना के आसरा शेल्टर होम में रहने वाली दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान शेल्टर होम के कर्मचारियों ने न तो इसकी पुलिस को दी और न ही पुलिस को इस बारे में कुछ पता चल सका।
विज्ञापन
बता दें कि ये वहीं शेल्टर होम है, जहां बीते दिनों चार लड़कियों ने ग्रिल काटकर यहां से भागने की कोशिश की थी। पूछताछ में पता चला था कि पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित आसरा शेल्टर होम की रहने वाली जिन दो युवतियों की मौत हुई है, वो शुक्रवार से ही बीमार थीं। जबकि शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने इस शेल्टर होम की जांच भी की थी, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं। बीमार युवतियों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि दोनों युवतियों को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों युवतियों के शवों का शनिवार को भी पोस्टमार्टम भी कर दिया गया, लेकिन इस दौरान शेल्टर होम के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को भी देने की जहमत नहीं उठाई।