{"_id":"65e9a4f1882f3698510f2407","slug":"two-smugglers-with-opium-arrested-on-india-nepal-border-ssb-and-police-took-joint-action-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस ने की सयुंक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस ने की सयुंक्त कार्रवाई
Thu, 07 Mar 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:58 PM IST
सार
Bihar News: भारत-नेपाल के सीमाई इलाकों में इन दिनों तस्करी काफी बढ़ गई है। आए दिन तस्करी के सामान के साथ तस्कर को एसएसबी और स्थानीय थाना की पुलिस तस्कर को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजा मामला जितना थाना क्षेत्र से सटे भारत नेपाल बॉर्डर की है। जहां बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 71वीं बटालियन और जितना थाना की पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मादक पदार्थ अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के आगरा का रहने वाला सचिन कुमार दास व दूसरे अनिल बैठा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दो तस्कर को गिरफ्तार किया
एसएसबी की 71वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी के भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। जिसके बाद एसएसबी व जितना थाना के संयुक्त ऑपरेशन में दो लोगों को पिलर संख्या 359/10 से लगभग 2.5 किलोमीटर के आसपास भारतीय क्षेत्र में तलाशी के दौरान 1 किलो 900 ग्राम अफीम के साथ दो भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ में उसके पास साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन