{"_id":"5c3eb396bdec22733a035443","slug":"two-people-died-in-naxal-attack-jamui","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने की दो लोगों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने की दो लोगों की हत्या
Wed, 16 Jan 2019 10:01 AM IST
Shani Mishra
भाषा, जमुई
भाषा, जमुई
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक का परिवार
- फोटो : ANI
जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में मंगलवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
Two people killed by Naxals on suspicion of being police informers in Jamui, Bihar. pic.twitter.com/ZdyPwdJeit
— ANI (@ANI) January 16, 2019विज्ञापन
चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव 40 वर्षीय मोहम्मद उस्मान और उनके पड़ोसी 38 वर्षीय मोहम्मद गुलाम की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हमले में उस्मान की पत्नी सबरीन खातून को हाथ में गोली लगी है। उन्हें चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दस्ता दोनों की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। उनकी ओर से मौके पर छोड़े गए एक पर्चें में लिखा है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने का यही अंजाम होता है।
मौके से मिले पर्चे के आधार पर स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हथियारबंद दस्ता प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का था।
पासवान ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।