फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two people detained in Journalist Rajdev Ranjan's murder case

बिहार: पत्रकार की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
Two people detained in Journalist Rajdev Ranjan's murder case
शुक्रवार देर शाम बिहार के सीवान में एक हिन्दी दैनिक के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एसपी सीवान ने इस संबंध में जानकारी दी गई है। एसपी ने बताया है कि दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 


बता दें कि ओपी थाना के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र राजदेव रंजन महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम अखबार के ब्यूरो ऑफिस का काम पूरा वह स्टेशन रोड पर अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान फ्लाईओवर के पहले बदमाशों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं। वह वहीं गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

राजदेव रंजन ने सीवान के महाराजगंज से पत्रकारिता शुरू की थी। सूचना मिलते ही जिले के सभी मीडियाकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से मीडिया जगत में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed