{"_id":"77843730-59b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-more-cases-on-raj-thackeray-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में राज ठाकरे पर दो और मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में राज ठाकरे पर दो और मुकदमे दर्ज
मधुबनी/मुजफ्फरपुर/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारी प्रवासियों को लेकर पिछले सप्ताह दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर बिहार के मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले की अदालतों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सोमवार को पश्चिमी चंपारण जिले की अदालत में भी इस मामले में एक केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज ठाकरे के बयान से राज्य के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इन लोगों ने अदालत से राज ठाकरे पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है क्योंकि वे अक्सर कानून की परवाह किए बगैर बिहारियों के खिलाफ ऐसे बयान देते रहते हैं। मधुबनी में पवन कुमार सिंह और मुजफ्फरपुर में सुधीर कुमार ओझा ने यह केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन