{"_id":"5d032216bdec226de533e33c","slug":"two-local-rjd-leaders-shot-at-by-unknown-assailants-both-are-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अज्ञात बदमाशों ने राजद के दो नेताओं को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अज्ञात बदमाशों ने राजद के दो नेताओं को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Fri, 14 Jun 2019 09:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
राजद नेताओं को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो स्थानीय नेताओं को अज्ञात बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के कांटी में गोली मार दी है। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा, 'दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Two local RJD leaders shot at by unknown assailants in Kanti, Muzaffarpur. Both the injured have been admitted to a hospital. Mukul Ranjan, DSP says, "Both the injured are in a stable condition now, investigation underway." pic.twitter.com/JXlEZd3aUw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 14, 2019
एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गुरुवार रात को हुई। पीड़ितों की पहचान सुरेंद्र यादव और उमाशंकर प्रसाद के तौर पर हुई है। यादव को दो और प्रसाद को चार गोलियां मारी गईं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मुजफ्फरपुर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे कि हत्या के पीछे का मकसद पता चल सके।' इस साल जनवरी में राजद नेता रघुवर राय की बदमाशों ने समस्तीपुर के कल्याणपुर ब्लॉक में स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।