{"_id":"64cce592c2ff2ad005041990","slug":"two-laborers-died-due-to-suffocation-while-opening-shuttering-of-toilet-tank-of-house-in-samastipur-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हदसा; दम घुटने से दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हदसा; दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
Fri, 04 Aug 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:18 PM IST
सार
Bihar News: नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शटरिंग खोलने के दौरान शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों के शव देखने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर शहर में एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान टंकी के अंदर दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले की है। मृतक मजदूरों की पहचान जिले के नैनी ओपी क्षेत्र के डारा पर चंदौली गांव के अमरजीत कुमार और सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची नगर पुलिस ने काफी अथक प्रयास के बाद दोनों शव को टंकी से खींच कर बाहर निकाला। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वे वहीं पर दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलवे के कैरेज कंट्रोल में काम करने वाले संजीव कुमार नामक कर्मी मगरदही मोहल्ले में जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण की जिम्मेवारी अमरजीत नामक ठेकेदार के पास थी।
विज्ञापन
मृतक मजदूरों के साथ काम करने वाले वाले उमेश कुमार ने बताया कि आज तीन मजदूर शटरिंग खोलने के लिए पहुंचे थे। वह मकान की छत के ऊपर काम कर रहा था। दिन के करीब 11 वह छत पर काम करने के लिए गया था। काफी धूप होने के बाद करीब दो-ढाई घंटे बाद वह नीचे आया तो सन्नाटा था। इधर-उधर खोजने पर भी अमरजीत और सन्नी का पता नहीं चला। इस बीच उसे याद आया कि वह शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने गए थे। उसके बाद उसने टंकी के अंदर झांक कर देखा तो अमरजीत और सन्नी दोनों नीचे मरे पड़े हुए थे। तत्काल उसने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने शोर मचाया तब आसपास के लोग जुटे। बाद में मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से दोनों का शव एक-एक कर खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शटरिंग खोलने के दौरान शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी परिवार की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।