फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two laborers died due to suffocation while opening shuttering of toilet tank of house in Samastipur

Bihar: निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हदसा; दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Fri, 04 Aug 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

Bihar News: नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शटरिंग खोलने के दौरान शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Two laborers died due to suffocation while opening shuttering of toilet tank of house in Samastipur
मृतकों के शव देखने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर शहर में एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान टंकी के अंदर दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले की है। मृतक मजदूरों की पहचान जिले के नैनी ओपी क्षेत्र के डारा पर चंदौली गांव के अमरजीत कुमार और सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची नगर पुलिस ने काफी अथक प्रयास के बाद दोनों शव को टंकी से खींच कर बाहर निकाला। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वे वहीं पर दहाड़े मारकर रोने लगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे के कैरेज कंट्रोल में काम करने वाले संजीव कुमार नामक कर्मी मगरदही मोहल्ले में जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण की जिम्मेवारी अमरजीत नामक ठेकेदार के पास थी।
विज्ञापन


मृतक मजदूरों के साथ काम करने वाले वाले उमेश कुमार ने बताया कि आज तीन मजदूर शटरिंग खोलने के लिए पहुंचे थे। वह मकान की छत के ऊपर काम कर रहा था। दिन के करीब 11 वह छत पर काम करने के लिए गया था। काफी धूप होने के बाद करीब दो-ढाई घंटे बाद वह नीचे आया तो सन्नाटा था। इधर-उधर खोजने पर भी अमरजीत और सन्नी का पता नहीं चला। इस बीच उसे याद आया कि वह शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने गए थे। उसके बाद उसने टंकी के अंदर झांक कर देखा तो अमरजीत और सन्नी दोनों नीचे मरे पड़े हुए थे। तत्काल उसने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने शोर मचाया तब आसपास के लोग जुटे। बाद में मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से दोनों का शव एक-एक कर खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शटरिंग खोलने के दौरान शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी परिवार की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed