फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two girls who went to cut fodder in Begusarai died due to drowning in water pit

Bihar News: चारा काटने गईं दो युवतियों की चौर में पानी के गड्ढे में डूबने से मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 29 Sep 2023 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में पानी के गड्ढे में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, जान गंवाने वाली दोनों युवतियां आपस में चचेरी बहन हैं।

विज्ञापन
Two girls who went to cut fodder in Begusarai died due to drowning in water pit
अस्पताल पहुंचे मृत युवतियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बजही तारा चौर में शुक्रवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई। मृत दोनों युवतियों की पहचान खोदावंदपुर पंचायत वार्ड 1 टोला बजही निवासी विनोद महतो की पत्नी मनीषा देवी (19) और उसी टोला के भूषण महतो की बेटी कुंती कुमारी (16) के रूप में की गई है। कुंती इंटर की छात्रा बताई गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मनीषा अपने भाई हर्ष उर्फ बटोही (10) और पड़ोसी कुंती कुमारी के साथ घास काटने चौर गई थी। जहां घास काटने के बाद चौर के पानी से घोंघा चुनने लगी। उसी दौरान फिसलने से कुंती गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। कुंती को बचाने के लिए मनीषा भी पानी में कूद पड़ी। कुंती को बचाने के दौरान कुंती और मनीषा दोनों पानी में डूब गईं। मनीषा और कुंती को डूबते देख हर्ष भागा-भागा अपने घर पहुंचा। फिर परिजनों को जानकारी दी कि मनीषा और कुंती दीदी डूब गई हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भागे-भागे चौर में पहुंचे और पानी में गोता लगाकर दोनों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। उसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी हो गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। मनीषा और कुंती दोनों चचेरी बहनें थी। सूचना पाकर पीएचसी पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने दोनों शवों को जरूरी कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मनीषा शादीशुदा है। इसी वर्ष मनीषा की शादी हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में हुई थी। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा अस्पताल परिसर परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed