फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two girls died due to drowning while bathing in a pond in Madhepura

Bihar News: मधेपुरा में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 20 May 2023 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 May 2023 03:16 PM IST
सार

अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमारी और बबली कुमारी की मौत पानी के भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अनुग्रह अनुदान के राशि की भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two girls died due to drowning while bathing in a pond in Madhepura
बच्चियों की मौत होने से शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले से तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। यह मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड संख्या 9 स्थित भटोटर हरिजन टोला का है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी पप्पू ऋषिदेव की बेटी गोलू कुमारी (11) और गुनेश्वर ऋषिदेव की बेटी बबली कुमारी (12) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्ची की स्नान करके के दौरान तालाब में डूबने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमारी और बबली कुमारी की मौत पानी के भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अनुग्रह अनुदान के राशि की भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed