{"_id":"607d2217245d5f71f4308419","slug":"two-dead-after-fire-broke-out-at-an-apartment-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: इमारत में आग लगने से 2 लोगों की मौत, काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: इमारत में आग लगने से 2 लोगों की मौत, काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
Mon, 19 Apr 2021 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:11 PM IST
सार
बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। आर्य समाज मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट में सुबह 10: 30 बजे आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पटना में एक इमारत में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। आर्य समाज मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट में सुबह 10: 30 बजे आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना के समय रूम में 4 लोग थे। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। साथ ही अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। लोग अपार्मेंट के बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से रूम में आग लगी उसके बाद आग धीरे-धीरे फैलती चली गई।
विज्ञापन
Bihar: Two dead after fire broke out at an apartment in Arya Samaj Mandir Road in Patna; fire fighting operation underway. pic.twitter.com/AF4KSkvbiP
— ANI (@ANI) April 19, 2021विज्ञापन