{"_id":"631c707a327cf51da8163a46","slug":"two-coaches-of-humsafar-express-derailed-in-bihar-train-was-going-from-anand-vihar-to-katihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: बिहार में हमसफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, आनंद विहार से कटिहार जा रही थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident: बिहार में हमसफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, आनंद विहार से कटिहार जा रही थी ट्रेन
Sat, 10 Sep 2022 09:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:55 PM IST
सार
बिहार से रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हमसफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन आनंद विहार से कटिहार जा रही थी।
विज्ञापन
train demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हमसफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली से कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के दो बोगी पटरी से उतर गई। घटना शनिवार को हरि नगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के मुताबिक पश्चिम चंपारण जिले में दोपहर करीब तीन बजे दुर्घटना हुई। सीपीआरओ ने कहा कि कटिहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के दो स्लीपर क्लास के डिब्बे हरिनगर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया। किसी को कोई चोट नहीं आई।
उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। सीपीआरओ ने कहा कि यातायात प्रभावित नहीं हुआ, क्योंकि ट्रेनें खंड की अन्य लाइनों के माध्यम से चल रही थीं।