फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Chinese nationals were arrested in Patna for violating the liquor prohibition

बिहार : शराब पीने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 18 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 18 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Two Chinese nationals were arrested in Patna for violating the liquor prohibition
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में पिछले काफी समय से शराबबंदी लागू है। इस कानून का उल्लंघन करने की वजह से पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम तियानडॉन्ग है। रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी नागरिक को चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस एक दूसरे नागरिक वू चुआंगयॉन्ग के पटना लौटने का इंतजार कर रही है। उसके वापस लौटते ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने जल्द वापस लौटने की बात कही है। उन्होंने यह कहा कि वह बिहार के भागलपुर या बेगूसराय में रह रहा था। एसएसपी ने कहा, 'इमाम गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 220 बी से शराब की दो बोतलें बरामद की गई हैं। यह कमरा तियानयॉन्ग को दिया गया था। वहीं कमरा नंबर 201 बी में चुआंगयॉन्ग रह रहा था। इस कमरे से भारत में बनी विदेशी शराब जब्त की गई है।'
विज्ञापन


मनु महाराज ने बताया की पटना के अलीनगर इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो महिलाओं सहित 9 चीनी नागरिक रहते थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस मोबाइल निर्माता कंपनी से जुड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा मौजूद था जिसे की प्रमाणित किया जाना था। सूत्रों के अनुसार पटना पुलिस ने केंदआिय जांच एजेंसियों द्वारा आगाह किए जाने के बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed