फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two 12 year old children had a dispute, one shot other in temple in Khagaria, died on spot

Bihar: 12 साल के दो बच्चों में हुआ विवाद तो देसी कट्टे से कनपटी में मारी गोली, मौके पर मौत; आरोपी फरार

Mon, 05 Jun 2023 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Jun 2023 05:56 PM IST
सार

बेलदौर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी को तलाश रही है।

विज्ञापन
two 12 year old children had a dispute, one shot other in temple in Khagaria, died on spot
बेलदौर थाना, खगड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के खगड़िया में दो छोटे बच्चों के बीच के विवाद ने कब खूनी रूप ले लिया पता ही नहीं लगा। जहां एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 11 बजे बेलदौर थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुरली ग्राम निवासी राजेंद्र चौधरी के बेटे सिंटू कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं, गोली चलाने वाले आरोपी बच्चे की पहचान उसी गांव के राजा कुमार (12) के रूप में हुई है। घटना के बाद सिंटू कुमार के जीजा ध्रुव चौधरी ने उसे आनन-फानन में बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद राजा कुमार और उसका पूरा परिवार घर से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद बेलदौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंटू कुमार अपने पड़ोसी राजा कुमार के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि राजा कुमार अपने घर से देशी कट्टा ले आया और सिंटू कुमार पर गोली चला दी। गोली सिंटू कुमार के कनपटी में लगी। गोली की आवाज सुन कर मृतक के परिजन दौड़ते हुए आए तो देखा सिंटू कुमार तड़प रहा था। उसके जीजा ध्रुव चौधरी उसे लेकर अस्पताल के तरफ भागे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जीजा बख्तियारपुर निवासी ध्रुव चौधरी ने बताया कि सिंटू कुमार खेलने गया था। वह घर के आंगन में थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। तब पता चला कि उसे गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


बेलदौर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed